HEADLINES

उप्र : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दाे दुर्घटनाओं में छह की मौत, 22 घायल

मृतकाें फाइल फाेटाे, घायलाें का हाल चाल पूछते हुए डीएम अैार एसएसपी

– मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश

मथुरा, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले में बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 140 और 131 पर शुक्रवार की देर रात को दो सड़क हादसे हुए। दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज आगरा और मथुरा के जिला अस्पतालों में चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटनाओं में हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने शनिवार काे दुर्घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि एक कार दिल्ली से आगरा जा रही थी, जिसमें आठ लोग सवार थे। बलदेव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-140 यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने गैस कटर से गेट को काटकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन, मध्य प्रदेश के मुरैना के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर के रूप में हुई है। एक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में धर्मवीर पत्नी सोनी और बेटी पायल शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दूसरा हादसा इसी एरिया के माइलस्टोन 131 के पास हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार आकाश, सुनील, श्रीचन्द्र पुत्र रामदयाल, आकाश पुत्र नरेन्द्र, धर्मेन्न्द्र रूबी, धनपत सहित 20 लोग घायल हैं जिनका का इलाज आगरा और मथुरा में चल रहा है। इनमें दीपक शर्मा, प्रीतमलाल, चन्द्रशेखर, पुष्पेन्द्र, रूबी, श्रीचन्द्र अनुरागी, संजय शर्मा पुत्र रमेश, मनीष चौबे की हालत गंभीर है।

——————-

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top