
सिरसा, 27 जून (Udaipur Kiran) । सिरसा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शुक्रशार काे राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ किशन राव बागड़े ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर ओडिसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल व उनके बेटे भाजपा नेता मनीष सिंगला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भगवान जगननाथ के रथ के पवित्र पहियों की पूजा अर्चना हुई और लोगों ने दर्शन किए।
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल ने कहा कि आज के दिन ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही हैं। इसके दर्शन के लिए लोग वहा जाते हैं और साक्षात दर्शन पाकर अपने कष्टों को दूर करते हैं। भगवान जगन्नाथ सांस्कृतिक देवता है और वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचते है और दर्शन देते है। जिस व्यक्ति को भगवान के रथ के पहियों के दर्शन होते है, वह सौभाग्यशाली होता है लेकिन ऐसा मौका सभी नहीं मिल पाता।
मनीष सिंगला ने कहा कि वर्ष 2022 में सिरसा में यह पहिए स्थापित किए गए थे जिनका नाम ज्ञान व प्रेम है। चूंकि आज ओडिशा व अन्य जगहों पर भगवान जगननाथ की यात्रा निकाली जा रही है इसलिए सिरसा में दर्शन कार्यक्रम रखा गया है और भक्तों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इनके दर्शन मात्र से ही तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। मनीष सिंगला ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ का नाम नंदीघोष है और उसी रथ के ये दो पहिए है। सिरसा में स्थापित करने का अवसर है, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं।
इन पहियों में साक्षात भगवान जगननाथ है। जो भी इसके दर्शन कर मांगेगा, उसी इ‘छा पूर्ण होगी। इस मौके पर जेपी गुप्ता, डॉ. संजीव, योगेश गर्ग, हर्ष खुराना, संदीप भाटिया, जसविंदर पाल पिंकी, साबरमल गुर्जर, संजीव अग्रवाल, मनीष जिंदल, कौशल्या वर्मा, लखविंदर कौर, राज शर्मा, सुमन शर्मा, हरपिंदर शर्मा, योगेश बिजारनिया इत्यादि मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma
