Haryana

सिरसा: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिओ फेसिंग के विरोध में की सांकेतिक भूख हड़ताल

सिरसा के नागरिक अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।

सिरसा, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को जिओ फेंसिंग के विरोध में सिरसा के नागरिक अस्पताल में सांकेतिक भूख हड़ताल की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डा. विपुल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों पर थोपी जा रही जिओ फेंसिंग अटेंडेंस के विरोध में यह भूख हड़ताल राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग केअधिकारी व कर्मचारी सरकार के ऐसे आदेशों के खिलाफ खड़े हैं और इस प्रकार के किसी भी तानाशाही फरमान को नहीं मानेंगे।

डा. विपुल गुप्ता ने कहा कि अभी सरकार को जगाने के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल की जा रही है, यदि जरूरत पड़ी तो अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। धरना स्थल पर सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भादू को सभी संगठनों के पदाधिकारी द्वारा जिओ फेंसिंग के विरोध में निजता के उल्लंघन के मामले में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने नई स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें डॉ आरके दहिया प्रधान, डॉ. विपुल गुप्ता सचिव, योगेश खन्ना सह सचिव, राजेश कुमार मीडिया प्रभारी,चरण सिंह लेखाधिकारी, सुनीता एडवाइजर, अमित कुमार व विकास ढिल्लों सदस्य मनोनीत किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Most Popular

To Top