
-प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में हो रही देश में राम राज्य की स्थापना
प्रयागराज, 27 नवम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का प्रयागराज आगमन पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुट्ठीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट की और कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की पवित्रता का अभियान है। इस अभियान से देश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठिए के अंदर भय व्याप्त है और देश छोड़कर भाग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस अभियान से लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखते हुए देश की जनता जागरुक है और उत्साहित हैं। यह अभियान वास्तव में देश की लोकतंत्र प्रणाली को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की उड़ान भरते हुए विकास गौरव गाथा लिखी है। देश विकासशील से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है और मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर रामराज की स्थापना हो रही है। देश के युवाओं, महिलाओं व किसानों को आगे बढ़ाने में मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में अवसर प्रदान किया है। कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में अंत्योदय सिद्धांत को धरातल उतारा गया है। मंत्री ने आगे कहा कि सरकार की पहली सबसे बड़ी विचारधारा है कि देश के अंदर कोई भूखा न रहे और चिकित्सा और शिक्षा से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य है वो जब तक पूरा नहीं होगा तब तक हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं।इस अवसर पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, राकेश जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल, सत्या जायसवाल, आयुष अग्रहरि, हिमालय सोनकर, नीरज केसरवानी, कमलेश केसरवानी, विजय पुर्शवानी आदि उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र