Uttar Pradesh

आजमगढ़ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस

जुलूस निकलते भाजपाजन

आज़मगढ़, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क तक मौन जुलूस निकाला गया। नेहरू हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया और विभाजन विभीषिका स्मृति विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा 14 अगस्त 1947 के दिन भारत का विभाजन किया गया था भारत का विभाजन एक विभीषिका की तरह भारत के नागरिकों के ऊपर टूटा। देश के करोड़ों लोग 14 अगस्त 1947 को विभाजन की घोषणा के बाद अपने ही घरों से बेघर हो गए। उस समय हुए दंगों में लाखों लोग मारे गए, बेघर हुए महिलाओं के साथ बलात्कार हुए। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया। उस स्वतंत्रता को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। जो देश अपने संस्कृति और इतिहास भुला देता है, वह मिट जाता है। आज के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा की हम स्वदेशी उत्पाद अपनाएंगे। स्वदेशी अपनाने से ही हम अपने देश को समृद्धशाली और शक्तिशाली बना पाएंगे। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम सभी उस दाैरान शहीद हुए लोगों श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

कार्यक्रम में शहीद परिवार के लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घनश्याम पटेल, पूर्व सांसद संतोष सिंह, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, आर पी राय, शिवनाथ सिंह, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, दुर्ग विजय यादव, डा श्यामा नारायण सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिंह, सच्चिदानंद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव चौहान

Most Popular

To Top