Uttar Pradesh

कर्मयोगी एवं जुझारू नेता हैं सिद्धार्थ नाथ : संजय गुप्ता

पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का छाया चित्र

प्रयागराज, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर पश्चिमी से भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह जुझारू एवं कर्म योगी नेता हैं । यह बात बुधवार को श्री सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ नाथ सिंह मृदु भाषी, संगठन के प्रति समर्पित सहज एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं l

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के 62 वें जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से केक काटकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर उनके स्वस्थ रहने की मंगल कामना करते हुए खुल्दाबाद मंडल राजरूपपुर मंडल तथा प्रीतम नगर मंडल गंगा पट्टी एवं जमुना पट्टी मंडल में मनाया गया l जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर पश्चिम के सभी पांच मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, उन्होंने आगे बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम पूर्ण होने पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने बाजारों में निकालकर जनता एवं दुकानदारों को जागरुक करते हुए जीएसटी के प्रति भी जागरूक किया जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता राजू राय, डॉक्टर शैलेश पांडे, राजेश गोंड, मंडल अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा, मंडल अध्यक्ष पारस श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, पार्षद मिथिलेश सिंह, गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता राम प्रकाश सिंह विक्रम सिंह नवनीत कुमार श्रीवास्तव घनश्याम गुप्ता कृष्ण गुप्ता अजय श्रीवास्तव मनोज कुशवाहा विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव से मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा सतीश प्रजापति शिव शंकर विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top