Madhya Pradesh

म.प्र. सडक़ विकास निगम के महाप्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

म.प्र. सडक़ विकास निगम के महाप्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

उज्जैन, 7 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन-इंदौर 6 लेन का कार्य देख रहे म.प्र. सडक़ विकास निगम के महाप्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके द्वारा पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर दिया है।

आशीष सिंह की अध्यक्षता में सिंहस्थ मेला कार्यालय में लोक निर्माण विभाग,लोक निर्माण विभाग सेतु, मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम, प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट, लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ डिवीजन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर आयुक्त रत्नाकर झा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट भी उपस्थित थे।

बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देकर मापदंडों अनुसार कार्य समयावधि में पूर्ण करें। निर्माण कार्यों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। सडक़ निर्माण कार्यों में सुगम आवागमन एवं यातायात के लिए मार्गों पर रिक्शा स्टैंड के लिए जगह चिन्हित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य मास्टर प्लान अनुसार ही करें। अधिकारियों द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल