HEADLINES

महिला कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : शिवराज सिंह

पौधा रोपण करते हुए केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) ।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई दिल्ली के सी.एच.सी, साकेत में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज से ही ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ का भी शुभारंभ हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली में पिछली सरकार के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि पिछली सरकार में मात्र खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे। लेकिन अब खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के जरिए व्यापक स्तर पर जन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंच पा रही हैं। आरोग्य मंदिर में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी परिवार स्वस्थ रहेगा। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदैव महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए उन्होंने कई योजनाएं बनाई हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की उन्होंने ही शुरुआत की।

केंद्रीय मंत्री ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि जांच शिविर में जाकर अवश्य मुक्त जांच की सुविधा का लाभ लें और अपने आस-पास की अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरुक करें।

केंद्रीय मंत्री ने सभी महिलाओं से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पोषणयुक्त आहार लेने, योग, प्राणायाम करने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी का उदाहरण देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री तमाम व्यस्तताओं के बीच एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए, जो हमसब सबके लिए बड़ी प्ररेणा का स्रोत है।

अंत केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी’ अपनाने के संकल्प का भी जिक्र किया और सभी देशवासियों से आह्वान किया कि आने वाले त्यौहारों के अवसर पर एवं दैनिक उपयोग की चीजों के लिए यथासंभव स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूती मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top