Madhya Pradesh

शिवपुरी जिले में अभी तक 1271.64 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Immage

शिवपुरी, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 1 जून 2025 से अभी तक 1271.64 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 893.40 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

शनिवार को भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 1073.10 मि.मी., बैराड़ में 1250 मि.मी., पोहरी में 1303 मि.मी., नरवर में 1736 मि.मी., करैरा में 1356.20 मि.मी., पिछोर में 1012 मि.मी., कोलारस में 1150 मि.मी., बदरवास में 1483.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 1081 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / युगल किशोर शर्मा

Most Popular

To Top