Madhya Pradesh

शिवपुरी : 14481 पर्यटकों ने घूमा माधव टाइगर रिजर्व

अब माधव राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए प्रवेश 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक प्रतिबंधित

शिवपुरी, 30 जून (Udaipur Kiran) । सभी राष्ट्रीय उद्यानो में 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी अंतर्गत पर्यटन वर्ष 2024-25 (01 अक्टूबर 2024 से 31 मई 2025) में 14467 भारतीय एवं 14 विदेशी, कुल 14481 पर्यटको द्वारा माधव टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया गया।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

टाइगरो का खुले क्षेत्र में छोड़ा गया है तथा पर्यटको हेतु जिस तरह से माधव राष्ट्रीय उद्यान के आसपास पर्यटन सुविधाओं में वृद्धि हो रही है एवं गाईड आदि प्रशिक्षित किए जा रहे है उससे आगामी पर्यटन सत्र में पर्यटकों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। पिछले 2 वर्षों में आये पर्यटकों की संख्या वर्ष 2023-24 में पर्यटकों की संख्या 8765 एवं वर्ष 2024-25 में पर्यटकों की संख्या 14481 है।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता

Most Popular

To Top