जम्मू, 10 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शिवसेना (यूबीटी) जम्मू कश्मीर इकाई ने भयावह आपदाओं से जूझ रहे केन्द्र शासित प्रदेश (यूटी) जम्मू कश्मीर में राहत पैकेज जारी होने में देरी पर कटाक्ष कसते हुए केन्द्र की मोदी सरकार को जम्मू कश्मीर का केन्द्र द्वारा शासित प्रदेश होने की याद दिलाई है। इसके साथ ही बॉलीवुड हसतियों से भी मदद के लिए आगे आने की गुहार लगाई गई।
पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित आज एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने कहा कि पराकृतिक आपधाओ का दौर कुछ हद तक थमा है मगर परभावितों के आकड़ों में उछाल जारी है। जम्मू , रियासी के बाद पुंछ जिले के कलाबन गांव में भी जमीन धंसने से 50 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
साहनी ने कहा कि जम्मू संभाग के साथ भेदभाव के मुद्दों पर आवाज बुलंद कर जीत दर्ज करने वाली भाजपा आज जम्मू संभाग के लोगों को राहत पैकेज जारी करने में लेटलतीफी का रवैया अपनाया जा रहा है।
(Udaipur Kiran) / रमेश गुप्ता
