Jammu & Kashmir

अरनिया में शिवसेना हिंदुस्तान ने म्युनिसिपालिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया

जम्मू, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अरनिया में शिवसेना हिंदुस्तान के सदस्यों ने कूल कला में अरनिया म्युनिसिपालिटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने म्युनिसिपालिटी की कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति जताई।

शिवसेना नेता केसरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले म्युनिसिपालिटी में अड्डा पर्ची लगाने के लिए टेंडर होता था लेकिन अब टेंडर न होने के कारण म्युनिसिपालिटी स्वयं पर्ची काट रही है। उनका कहना था कि अगर यह कार्य किसानों के खेतों में हो जहां वे अपनी फसल लेकर घर जा रहे हों या ट्रॉली में सामान छोड़ रहे हों तो यह अत्यंत निंदनीय और असहनीय है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही अपनी फसल की बर्बादी से दुखी हैं और म्युनिसिपालिटी की यह कार्रवाई उनके दुखों पर और चोट कर रही है।

केसरी ने सरकार से मांग की कि वह म्युनिसिपालिटी अरनिया को निर्देश दे कि किसानों से पर्ची न काटे, केवल समान या प्राइवेट कामों पर ही पर्ची लगाए जाए। उन्होंने चेताया कि अगर यह स्थिति जारी रही तो किसानों में गहरा आक्रोश पैदा होगा और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

इस अवसर पर उप प्रमुख बलवीर कुमार, अरनिया प्रधान बलवंत फौजी, विश्वनाथ प्रधान राजकुमार बाबा, बॉर्डर प्रधान संजय शर्मा, धीरज कुमार, सतपाल कैप्टन, गौरव राम, ओम प्रकाश जी, दर्शना देवी, विजय देवी, नीरू देवी, और रजनी देवी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top