Jharkhand

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष बने शिशिर

बैठक में शामिल डिजिटल संघ के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारीगण

रांची, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की ओर से सोमवार को ओरमांझी में बैठक हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से शिशिर टोप्पो (सिमडेगा) को संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा संघ में रामरेख यादव (देवघर) को सचिव, सन्नी पाट पिंगुआ (पश्चिम सिंहभूम) को कोषाध्यक्ष, अमरनाथ गुप्ता (गुमला) को मीडिया प्रभारी, अमित चंद्रवंशी (बोकारो) और शिव नायक (रांची) को उपाध्यक्ष एवं अमीर राज पांडेय (धनबाद) को सह सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन के कार्यों को दिशा देने और निर्णयों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रदेश कोर कमिटी का गठन किया गया हैै। इसमें कपिलदेव शुक्ला, विनय दे, मृणाल कांति पाल, तपन मंडल, फनी भूषण महतो, नवीन कुमार, मुदस्सर नजीर, संगम गहलोत, रविकांत शाह, पुरुषोत्तम दास, वीरेन्द्र प्रसाद, रमेश पटेल, इरफान अंसारी और ब्रजेश प्रजापति को शामिल किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता पलामू जिले के प्रज्ञा केंद्र संचालक कपिलदेव शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि डिजिटल पंचायत सचिवालय गांवों को शासन से जोड़ने की सबसे अहम कड़ी है। प्रज्ञा केंद्र संचालक न केवल तकनीकी सेवाओं के वाहक हैं, बल्कि वे गांवों में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बैठक में प्रज्ञा केंद्र संचालकों की समस्याओं, मानदेय, तकनीकी सहायता, पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं के प्रसार और सरकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा की गई। सभी संचालकों ने एक स्वर में कहा कि डिजिटल पंचायत सचिवालय ग्रामीण विकास की दिशा में एक मजबूत माध्यम है और इसके सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

बैठक में रांची के चंदन कुमार, उपेंद्र कुमार, राजदीप शिखर, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश दास, रामदयाल योगी, गोबिंद, धनेश्वर सहित कई जिलों के संचालक शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top