Maharashtra

शेखर सिंह नाशिक कुंभ मेला के आयुक्त

सात आईएएस अधिकारियों का तबादला

मुंबई,8अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मंगलवार को तबादले की सूची जारी की गई। पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के आयुक्त शेखर सिंह का तबादला नाशिक कुंभ मेला के आयुक्त पद पर किया गया है।

रत्नागिरी के जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी), मुंबई का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। शिवशाही पुनर्वास परियोजना, मुंबई के प्रबंध निदेशक संजय कोलटे का तबादला पुणे में चीनी आयुक्त के रिक्त पद पर किया गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी, मुंबई) के संयुक्त प्रबंध निदेशक मनोज जिंदल को रत्नागिरी के ज़िलाधिकारी पद पर भेजा गया है। जलज शर्मा को नाशिक महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

जलगांव के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद का ट्रांसफर नाशिक के ज़िलाधिकारी पद पर किया गया है। इसी तरह ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुघे को जलगांव का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top