
रांची, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रदेश राजद कार्यालय में झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने शुक्रवार को पार्टी के युवा इकाई के संगठन का विस्तार किया।
पार्टी के हरमू रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने वर्ष 2025-28 तक के लिए संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों का मनोनीत किया। मौके पर उन्होंने बताया कि शौकत अंसारी को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है।
वहीं उपाध्यक्ष के पद पर जफीर खान, विनोद भोक्ता, गुलशन खातून, नीरज प्रसाद, रितेश कुमार भारती, क्षितिज मिश्रा,मंतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश कुमार को महासचिव, रघुनाथ कुमार राणा, विक्की यादव, जितेन्द्र नारायण यादव, धर्मेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कमला कान्त, नूनू झा, लाल बाबू रजक, ललन यादव, अजय कुमार, सुरजदेव यादव, गायत्री देवी, संजय यादव, मुकेश भोक्ता, मोइन अंसारी,सोनी कुमारी को सचिव एवं संतोष कुमार, अभिराज राय, प्रवीण कुमार, जितेन्द्र यादव, मो अली, राजेश उरांव, आनंद गोप को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक यादव, महेश यादव, ओमप्रकाश सिंह यादव को शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्षों नाम
सद्दाम हुसैन – साहेबगंज, मो सोहेल- दुमका, नवीन देव कुमार यादव- देवघर, मनीष कुमार – हजारीबाग, सुधीर कुमार – रामगढ़, प्रतीक अंगार – चतरा, धर्मेंद्र यादव – गिरिडीह, अफजल खान- बोकारो, राजेश कुमार सिन्हा – धनबाद, कमलेश यादव – पूर्वी सिंहभूम, उदित यादव- सरायकेला-खरसावां, अल्ताफ आलम- पश्चिमी सिंहभूम, कमलेश सिंह – रांची, बाबूराम उरांव – लोहरदगा, दीपक यादव – लातेहार, केदार यादव – पलामू, दिनेश यादव – पाकुड़, एनाउल अंसारी – जामताड़ा, सुनील डुंगडुंग – सिमडेगा शामिल हैं।
मौके पर रंजन कुमार यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों को बधाई दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
