Bihar

बिहार के एक क्रांतिकारी राजनेता थे शहीद जगदेव प्रसाद: चक्रपाणि

संबोधित करते डॉ चक्रपाणि हिमांशु

भागलपुर, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में भागलपुर जिले के श्रीरामपुर अकबरनगर स्थित आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को बिहार के लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की 51वीं शहादत दिवस मनायी गयी। जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने किया।

कार्यक्रम में शहीद जगदेव प्रसाद की तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किया एवं उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस म म डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद बिहार के एक क्रांतिकारी राजनेता थे। जिन्होंने एक अच्छे समाज को बनाने के लिए शहादत दी। जगदेव प्रसाद की प्रवृति शुरू से ही संघर्षशील तथा जुझारू थी। बचपन से ही विद्रोही स्वभाव के थे। जमींदारी प्रथा के तहत जो गरीब वंचित था, उसे जो प्रताड़ित करने की जो परंपरा थी, उसके खिलाफ जगदेव प्रसाद लड़ाई लड़ते थे।

उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद एक महान राजनीतिक दूरदर्शी थे। वे हमेशा शोषित समाज की भलाई के बारे में सोचते थे। शहीद जगदीश प्रसाद बिहार में राजनीतिक का प्रजातंत्रिय करण को स्थाई रूप देने के लिए उन्होंने सामाजिक – सांस्कृतिक की आवश्यकता महसूस किया। आज भी किसी वंचित तबके के लिए आवाज उठाने की बात होती हैं। बिना जगदेव प्रसाद के नाम लिए बातो को पूरा नहीं किया जा सकता। जगदेव प्रसाद सोशलिस्ट पार्टी के संगठन को मजबूत किया और समाजवादी विचारधारा को देशीकरण करके इसको घर घर पहुंचा दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top