HimachalPradesh

शान-ए- मंडी 2025 दीक्षा शर्मा बनी लाडली फाउंडेशन बल्ह की अध्यक्ष

दीक्षा शर्मा बनी लाडली फाउंडेशन बल्ह की अध्यक्ष।

मंडी, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की राजगढ़ पंचायत की दीक्षा शर्मा लाडली फाउंडेशन बल्ह ब्लॉक की अध्यक्ष बनी है। साधारण गृहणी से मिस हिमाचल 2025 की प्रथम रनरअप और शान-ए- मंडी का खिताब जीतने वाली दीक्षा शर्मा महिलाओं के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करेगी। दीक्षा ने बताया कि महिलाएं अपने घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़कर भाग ले सकती हैं। आज के बदलते दौर में महिलाओं के प्रति समाज के नजरिये में बदलाव आ रहा है। अब किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय सुकेत नलवाड़ मेले में आयोजित मिस हिमाचल प्रतियोगिता 2025 में प्रथम रनरअप और राज्य स्तरीय छेश्चू मेला रिवालसर जिसे एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी द्वारा आयोजित किया गया था, में शान-ए- मंडी का खिताब जीता है। अब लाडली फाउंडेशन जिला मंडी की ओर से बल्ह ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि वे अपनी इस जिम्मेदारी को बखुबी निभाते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने और सामाजिक सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top