Uttrakhand

बच्चों में विवाद के बाद बड़ों में चले लाठी डंडे, सात घायल

घायल लोग

हरिद्वार, 18 अगस्त (Udaipur Kiran) । खेल में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पिरान कलियर के बेडपुर में बच्चे आपस मे खेल रहे थे। इस बीच बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी की दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के साकिब, शफीक, डब्बू, जाबिर और दूसरे पक्ष के अकरम उर्फ भुट्टो, अहसान, रबीन आदि घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है। शांति व्यवस्था को लेकर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी हैं। मौके से करीब 15 लोगांे को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top