Jammu & Kashmir

भाजपा त्रिकुटा नगर मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित

जम्मू,, 14 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज भाजपा त्रिकुटा नगर मंडल, जिला जम्मू साउथ (जम्मू बही विधानसभा) में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितीश महाजन ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम रंधावा, जिला प्रभारी प्रद्युमन सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा महाजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी तरुण शर्मा, अजय गुप्ता, लक्की पुरी, जम्मू नगर निगम की पूर्व पार्षद नीना गुप्ता, मंडल महामंत्री व प्रदेश सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ राजिंदर कौल, प्रदेश सह संयोजक महिला मोर्चा प्रकोष्ठ शैलजा गुप्ता तथा बीएलए-2 इंचार्ज प्रेर्णा नंदा भी शामिल रहीं।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक और सह-संयोजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top