HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 14 सितंबरः भारतीय राजनीति के सर्वाधिक शिक्षित व्यक्ति

श्रीकांत जिचकर (फाइल फोटो)

14 सितंबर 1954 को महाराष्ट्र के काटोल में पैदा हुए श्रीकांत जिचकर भारतीय केंद्रीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 20 विश्वविद्यालयों से डिग्रियाँ प्राप्त कीं। वे भारतीय राजनीति में सर्वाधिक शिक्षित व्यक्ति माने जाते हैं।

उनकी पहली डिग्रियाँ चिकित्सा में थीं (नागपुर से एमबीबीएस और एमडी), जिसके बाद उन्होंने विधि स्नातक, अंतरराष्ट्रीय कानून में विधि स्नातकोत्तर, व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर, व्यवसाय प्रबंधन में डॉक्टरेट, पत्रकारिता में स्नातक, संस्कृत में साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, साथ ही लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, इतिहास, अंग्रेजी साहित्य, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व और मनोविज्ञान में कला में दस स्नातकोत्तर डिग्रियाँ प्राप्त कीं। उनकी अधिकांश डिग्रियाँ प्रथम श्रेणी में थीं और उन्होंने अपनी डिग्रियों के लिए कई स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

खास बात यह है कि महज 26 वर्ष की आयु में वे देश के सबसे कम उम्र के विधानसभा सदस्य चुने गए। वह महाराष्ट्र विधानसभा (1980-85), महाराष्ट्र विधान परिषद (1986-92) के सदस्य रहे और उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह राज्यसभा के सदस्य (1992-98) भी रहे। 2 जून 2004 को नागपुर से लगभग 61 किलोमीटर दूर कोंढाली के पास एक ट्रक और उनकी कार की टक्कर में महज 49 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 – विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।

1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

1917 – रूस आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित हुआ।

1959 – लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।

1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1999 – किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

2000 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. की लांचिंग की।

2000 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।-ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।

2003 – गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।

2003 – एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।

2006 – परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति। -तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा। 2007 – जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

2009 – भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। भारत में लिएण्डर पेस व चेकगणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।

2013- हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर आपके भारतकोश का प्रक्षेत्र नाम (डोमेन नेम) और यू.आर.एल अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।

2016- पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।

जन्म

1910 – रसूना सैद – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सक्रिय महिला जांबाजों में से एक थीं।

1914 – गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी)- फ़िल्म निर्देशक।1993 – साजन प्रकाश – ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक हैं।1957 – गोपी कुमार पोदिला – प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।

1957 – अलार्मेल वल्ली – को भरतनाट्यम में पांडनल्लूर परंपरा के अग्रणी प्रस्तावक होने का गौरव प्राप्त है।

1954 – श्रीकांत जिचकर – भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।

1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।

1930 – राजकुमार कोहली- फ़िल्मों के निर्माता।

1945 – तथागत राय – भारतीय राजनीतिज्ञ, इंजीनियर तथा लेखक हैं।

1928 – कोमोडोर बबरूभान यादव – भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।

1923 – राम जेठमलानी – भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।

1921 – मोहन थपलियाल- कथाकर।

1894 – ज्ञान चंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।

निधन

2008- राल्फ रसेल- मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।

1992 – चंद्रसिंह बिरकाली- आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।

1985 – रामकृष्ण शिंदे – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे।

1971 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।1947 – कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास के रूप में सुप्रसिद्ध ।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

हिन्दी दिवस,

विश्व बन्धुत्व एवं क्षमा याचना दिवस

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top