Madhya Pradesh

सिवनीः जिले को प्रदेश में अव्वल आने पर पुरूष्कृत

Seoni: Deputy Chief Minister rewarded Seoni district for being first in the state

जिला चिकित्सालय सिवनी को कायाकल्प (स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत) पुरस्कार 2024- 2025

सिवनी, 23 जून (Udaipur Kiran) । उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉ. वी.के.नावकर एवं मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, अस्पताल प्रशासक महेंद्र डेहरिया को कायाकल्प अवार्ड 2024-2025 की विजेता ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। 95.38ः के साथ जिला चिकित्सालय सिवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार कायाकल्प पुरस्कार 2023-24 उपविजेता का पुरस्कार भी जिला चिकित्सालय सिवनी को प्रदान किया गया। इको फ्रेंडली श्रेणी 2023-24 कायाकल्प में भी जिला चिकित्सालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना मैडम द्वारा भारत सरकार के क्वालिटी सर्टिफिकेट एनक्वास एवं मुस्कान अवार्ड जिला चिकित्सालय सिवनी को प्रदान किये गये।

एन.क्यू.ए.एस. नेशनल असेसमेंट में जिला रहा प्रथम

इसके अतिरिक्‍त भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), भोपाल के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम एन.क्यू.ए.एस. के नेशनल असेसमेंट में जिला सिवनी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला चिकित्सालय सिवनी सहित जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाले जिला चिकित्सालय सिवनी से सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार नावकर, सिविल अस्पताल लखनादौन से डॉक्टर अशोक सह्लाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंडोल से डॉक्टर संदीप सनोडीया, सुनवारा से डॉक्टर जगन्नाथ सर्वे एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोपा में पदस्थ सीएचओ अनुराधा कटरे,ए एन एम दुर्गावती सैय्याम ने सात अनिवार्य सेवाएं प्रदान कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला-चिकित्सालय सिवनी व ब्लॉक केवलारी, लखनादौन, धनौरा, गोपालगंज के लिए यह एक गौरव का क्षण है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उत्कृष्टता प्रदर्शित की है।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Most Popular

To Top