HimachalPradesh

सहकारिता को समर्पित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर सिंह सकलानी का निधन

फाइल फोटो अमर सिंह सकलानी

मंडी, 23 जून (Udaipur Kiran) । जिला मंडी की बल्ह घाटी के गांव नागचला के रहने वाले अमर सिंह सकलानी का बीते दिन हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 72 साल के थे। सकलानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य, एनएसयूआई के जिला मंडी अध्यक्ष व संस्थापक सदस्य, राज्य सहकारी बैंक के चार बार निदेशक, हिम फेड के वर्तमान में चुने हुए सदस्य तथा पूर्व में रहे उपाध्यक्ष, नागचला पंचायत के दो बार पंचायत प्रधान, इफको के निदेशक मंडल सदस्य, उपभोक्ता फेडरेशन के दो बार चेयरमैन व हिमाचल प्रदेश सहकारी सभा सेल के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

उनके निधन पर जिला मंडी कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पंचायती राज संगठन, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, चेत राम ठाकुर,सोहन लाल ठाकुर पूर्व विधायक, हरेंद्र सेन,पवन ठाकुर, शशि शर्मा, चंपा ठाकुर, नरेश चौहान, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णा टंडन, देवेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर, जोगिंदर गुलेरिया, संजय शर्मा, लाभ सिंह, उपेंद्र शर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है तथा कहा है कि कांग्रेस ने अपना एक कर्मठ सिपाही व सहकारिता को सपर्पित योद्धा खो दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top