Uttrakhand

उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष का चयन एक जुलाई तक

भाजपा लोगो

देहरादून, 27 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश चुनाव प्रभारी खजान दास ने बताया कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राज्य में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी के तहत पार्टी नेतृत्व ने हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी की नियुक्ति किया गया है। शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया की तिथियां निर्धारित होंगी और एक जुलाई तक नए अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने बताया कि अब तक प्रदेश में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों का चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। लिहाजा दिल्ली से आने वाले केंद्रीय चुनाव अधिकारी मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्धारित आठ सदस्यों के नामों की चयन प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी की सहमति से शीघ्र अध्यक्ष पद के लिए नामांकन व अन्य तमाम प्रक्रिया के लिए तिथियों की घोषणा की जाएगी। संभवत: एक जुलाई तक नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

—–

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top