शिमला, 01 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के हीरानगर निवासी वाइस एडमिरल संजय वात्सायन को भारतीय नौसेना के 47वें उप-नौसेना प्रमुख का पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हिमाचल के सपूत अपने परिश्रम, निष्ठा और प्रतिभा के बल पर देश की सेवा में ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजय वात्सायन की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है और इससे राज्य का गौरव बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि संजय वात्सायन अपने नए पद पर रहते हुए भारतीय नौसेना को और सशक्त व सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा देश की रक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
