
रांची, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने बुधवार को रावण दहन कार्यक्रम के निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आयोजन के दौरान आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए, जिसमें एम्बुलेंस, स्वास्थ्य दल और पेयजल की पर्याप्त जैसी उपलब्धता शामिल है।
उन्होंने निगम कर्मियों को निर्देश दिया गया कि स्वच्छता और भीड़-प्रबंधन की तैयारी समय पर पूरी कर ली जाए।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन दल की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसे सभी पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रावण दहन जैसे सांस्कृतिक आयोजन में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुचारु वातावरण प्रदान किया जाए।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
