
प्रयागराज, 25 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । केशव प्रसाद मौर्य एक कुशल संगठक है, जिनमें भरपूर संघटनात्मक क्षमता है। विहार विधानसभा चुनाव का प्रदेश सह प्रभारी बनाए जाने पर निश्चित ही बिहार के चुनाव में जीत का परचम लहरायेगा। यह बात गुरूवार को केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव का प्रदेश सह प्रभारी बनाए जाने पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दिया। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश गुप्ता, रणजीत सिंह, डॉक्टर शैलेश पांडे, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, पार्षद नीरज गुप्ता, अजय सिंह, विजय पटेल रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
