

अयोध्या, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्री विजयादशमी एवं संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विष्णु नगर खंड के शाहगंज बाजार व मसौधा खंड के कैल सरैया में पथ संचलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए अवध प्रांत के प्रान्त प्रचारक कौशल ने कहा कि, विजयादशमी का कार्यक्रम हम सबको भगवान श्रीराम के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता है। राम सबको साथ लेकर और संगठित करते हुए नकारात्मकता के प्रतीक रावण पर विजय प्राप्त किया। संघ भी समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र के उत्थान हेतु प्रयासरत है।
उन्हाेंने माताओं से निवेदन किया कि अपनी संतान को छत्रपति शिवाजी जैसा संस्कार और परवरिश देने की कृपा करें। समाज की प्रगति और उत्थान के लिए संघ ने पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है। सम्पूर्ण समाज को समरस करने के लिए सभी स्वयंसेवक संकल्पबद्ध है। परिवार को संस्कार देने के लिए संयुक्त परिवार की अवधारणा को सशक्त करना है। समाज में स्व की भावना को जागृत करना एवं समाज में नागरिक कर्तव्य के प्रति सबको जागरूक करना है। स्वच्छ पर्यावरण हमें अपनी अगली पीढ़ी को उपहार स्वरूप देने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे सभी कार्यों के लिए संघ ने नित्य एक घंटे लगने वाली शाखा को माध्यम बनाया। शाखा से निकलने वाले स्वयंसेवक समाज और राष्ट्र के लिए आवश्यक सभी कार्य करते है। इस प्रकार राष्ट्र के प्रति सभी के मन में अटूट श्रद्धा का भाव हो ऐसा संघ ने निरंतर प्रयत्न किया है।
प्रान्त प्रचारक ने कहा कि, देश और समाज के सभी संकट को अपना समझ कर उसके निराकरण में संघ ने सदैव प्रयत्न किए है। संघ ने समाज में एक विश्वास का वातावरण उत्पन्न किया है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर इस यात्रा में सहयोग और सम्मिलित सभी व्यक्ति और परिवार के प्रति स्नेह और आदर का भाव प्रकट करते हुए सभी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मसौधा खंड कैल सरैया में बताैर मुख्य वक्ता कहा कि संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सह कार्यवाह आनंद, खंड के संघचालक अशोक सिंह,खंड कार्यवाह अरुण तिवारी,अरविंद सिंह सह खंड कार्यवाह विशाल मिश्रा,राम प्रकाश पाठक,धर्मवीर सिंह,जिला व्यवस्था प्रमुख महेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, जिला युवा मोर्च अध्यक्ष सुनील मिश्र, वीरसेन सिंह, हरिविजय सिंह , जनविजय सिंह, मानस त्रिपाठी, विवेक पांडे, रोहित मिश्रा, पुष्कर मिश्रा सहित दोनों स्थानों पर लगभग 600 स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय
