Uttar Pradesh

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047′ पर बनेगा ‘विजन डॉक्यूमेंट’

विचार रखते अफसर

जनसहभागिता से होगा विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकारभदोही, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के संदर्भ में दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया।नामित नोडल अधिकारी प्रकाश बिन्दु आईएएस सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि हम सभी मिलकर उत्तर प्रदेश को न केवल भारत का सबसे सशक्त और राज्य बनायेगें, बल्कि दुनिया के सामने विकास संस्कृति व मानवीय मूल्यों का आदर्श भी पेश करेंगे। आज उत्तर प्रदेश को सुशासन से गुड गवर्नेस के रूप में जाना जा रहा है। अब यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था शान्ति और स्थिरता के लिए है। अब यहाॅ बेल्थ के्रयटर्स के लिए नित्य नये अवसर बन रहे है। उपर्युक्त चारों नामित प्रबुद्धजनों द्वारा जनपद के प्रत्येक परिवार से सुझाव देने का आग्रह किया गया। हर परिवार क्यूआर कोड या समर्थ उत्तर प्रदेश विशेष पोर्टल से ऑनलाईन सुझाव सीधे सरकार तक दे। चयनित सुझावों को जनपद प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा। प्रबुद्धजनों ने कृषकों से संवाद करते हुए कृषि, उद्यान, कृषि शिक्षा, चीनी उद्योग, गन्ना विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन विकास, सहकारिता, पशुधन संरक्षण केन्द्र के अन्तर्गत पशुपालन एवं डेयरी विकास, मत्स्य विभाग, संतुलित विकास क्षेत्र के अन्तर्गत पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन, अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत आदि सेक्टरों व आयामों पर कृषकों से संवाद कर उत्तर प्रदेश को समर्थ व विकसित बनाने की दिशा में प्रयास किया गया। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 प्रारभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये प्रदेश के नागरिकों को राज्य के विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है। शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन सर्वज्ञराम मिश्र सेवानिवृत्त आईएएस द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश, सशक्त उत्तर प्रदेश, आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश हेतु तीन प्रमुख थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति तथा जीवन शक्ति का समुचित प्रयोग कर हम अपने प्रदेश के विकास में कृषकों के साथ समन्वय बनाकर कृषि एवं पशुधन संरक्षण पर बल देने का जोर दिया।उन्होंने बताया कि अर्थ व्यवस्था के विकास में उत्तर प्रदेश ट्रिलियन डाॅलर के साथ अग्रसर है। उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य कर रहा है। 04 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ उत्तर प्रदेश में 16 एयरपोर्ट वायु परिवहन को गति प्रदान कर रहे है। गंगा एक्सप्रेसवे से सीता समाहित स्थल को जोड़ने की आवश्यकता है। वाराणसी व प्रयागराज के मध्य स्थित भदोही को सेटेलाईट सिटी के रूप में विकसित करने पर बल दिया। चर्तुभुजीनाथ सेवानिवृत्त आईएफएस द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार हर हाथ में हो काम के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को बनाने की दिशा में मछली पालन, मशरूम, फल, उद्यान आदि वाणिज्यिक खेती व नगदी फसलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रोफेसर डॉ0 उमेश चन्द्रा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या ने उ0प्र0 के विकास में कृषि एवं संबंध सेक्टर, पशुधन संरक्षण सेन्टर पर विशद बल देते हुए नमो ड्रोन दीदी योजना की उपयोगिता फूलों की खेती, पाली हाउस की व्यवस्था, उद्यान विभाग द्वारा फूलों व सब्जियों की खेती से अधिक धनाजन पर बल दिया। उन्होंने बताया कि आर्गनिक खेती से उत्पादित उपजों की विदेशों में बड़ी माॅग है। उन्होंने समूह खेती करते हुए शहद उद्योग पर बल दिया। बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर उत्पादों के लिए क्वाॅरेटिंग कक्ष के निर्माण हो जाने से सब्जियों के निर्यात में संबर्धन हुआ है। कृषि शिक्षा, उद्यान्न विभाग, चीनी उद्योग एवं गन्ना उद्योग, सिंचाई एवं जल संसाधन, पशुपालन एवं डेयरी विकास, मत्स्य विभाग का प्रदेश की प्रगति में योगदान को स्पष्ट किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा आये हुए अतिथियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम की प्रासंगिकता व रूपरेखा पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जा रहा है। प्रथम सत्र विकास खण्ड औराई के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवा में कृषक संगठन, स्वयं सहायता समूहों की दीदीयाॅ, समाजसेवियों के साथ संवाद एवं द्वितीय सत्र कलेक्टेªट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर फीडबैक रिपोर्टिग सेशन के साथ गहन विचार विमर्श किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवा में नामित प्रबुद्धजनों द्वारा जिलाधिकारी व सीडीओ के साथ वृक्षारोपण के साथ पर्यावरणीय संचेतना पर बल दिया गया। इफ्को की टीम द्वारा ड्रोन को आकास में उड़ाकर नैनो यूरिया छिड़काव की उपयोगिता से उपस्थित कृषकों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर शासन द्वारा नामित सर्वज्ञराम मिश्र सेवानिवृत्त आईएएस, चर्तुभुजीनाथ सेवानिवृत्त आईएफएस, प्रोफेसर डॉ0 उमेश चन्द्रा, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या, नामित नोडल अधिकारी प्रकाश बिन्दु, आईएएस सचिव लोक निर्माण विभाग, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल, कृषि विज्ञान केन्द्र के निदेशक डाॅ0 विश्वेन्दु द्विवेदी के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल

Most Popular

To Top