
हरिद्वार, 08 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला महामंत्री संजीव चौधरी का ढोले नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी कर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पांचों सीटों पर भगवा लहराएगा। भाजपा ने जो विश्वास उनपर जताया है, अपना शत प्रतिशत लगाकर उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए मेहनत करेंगे। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति और विकास के मार्ग पर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अपने बाल्यकाल से ही पार्टी और देश धर्म की सेवा में जुटे संजीव चौधरी को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका वह बहुत अच्छे से निर्वहन करेगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सभी वर्गो को साथ लेकर चल रहे और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास की गंगा का प्रवाह अब रुकने वाला नहीं है। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी आंदोलनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले संजीव चौधरी को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उस पर वह खरा उतरेंगे।
स्वागत करने वालों मे राज्य मंत्री सुनील सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पार्षद हरविंदर सिंह, अर्पण ग्रोवर, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
