HimachalPradesh

भाजयुमो की स्टेट टीम में ऊना के रूपिंद्र सिंह, राज्य सह–मीडिया प्रभारी बने

रूपिंद्र सिंह।

ऊना, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ऊना के देहलां गांव के युवा नेता रूपिंद्र सिंह देहल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। रूपिंद्र सिंह देहल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऊना की जिम्मेदारी देख रहे थे। वे संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और युवाओं के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

रूपिंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। रूपिंद्र सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सन्नी शुक्ला, विधायक सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकास कौंडल

Most Popular

To Top