HEADLINES

जुबीन गर्ग के निधन पर आरएसएस, उत्तर असम प्रांत ने जताया शोक

गुवाहाटी, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । असम और असमिया के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध कलाकार जुबीन गर्ग के अचानक निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर असम प्रांत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मशहूर गीतकार, संगीतकार, अभिनेता और लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर असम प्रांत के संघ चालक डॉ. भूपेश शर्मा और प्रांत कार्यवाह खगेन सैकिया ने कहा कि असमिया के दिलों की धड़कन जुबीन गर्ग के अचानक निधन को लेकर हम बहुत दुखी हैं। उनके निधन से असम के साथ-साथ पूरे भारत ने एक बड़ी संपत्ति खो दी है। 40 विभिन्न भाषाओं में लगभग 38 हजार गीत गाने वाले जुबीन गर्ग के निधन के साथ असमिया संगीत जगत को एक अमूल्य क्षति हुई है। इसकी भरपाई कभी भी नहीं हो सकती।

आरएसएस के उत्तर असम प्रांत के प्रचार प्रमुख किशोर शिवम ने एक बयान जारी कर कहा कि जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर असम प्रांत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना ज्ञापित की है।———

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top