HimachalPradesh

आरएस बाली पंजाब कांग्रेस के आब्जर्वर नियुक्त

आरएस बाली।

धर्मशाला, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली को पंजाब कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त किया है। इस आशय को लेकर कांग्रेस के महासचिव वेणु गोपाल ने पत्र जारी किया है। पूरे देश भर से करीब 29 ऑब्जर्वर विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए हैं। हिमाचल से एकमात्र पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी कांग्रेस हाईकमान ने आरएस बाली को संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी है। आरएस बाली पश्चिम बंगाल में भी सह प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं।

हिमाचल तथा नगरोटा के कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरएस बाली को पंजाब का आब्जर्वर नियुक्त करने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा आरएस बाली हमेशा संगठन समर्पण के लिए कार्य करते हैं। उनके संगठन कौशल और दक्षता को पहचानते हुए हाई कमान ने यह दायित्व उन्हें सौंपा है। उनका कहना है कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश को आरएस बाली की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आरएस बाली के कुशल मार्गदर्शन में पंजाब कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top