RAJASTHAN

जोधपुर के रोवर दिनेश कुमार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

jodhpur

जोधपुर, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के रोवर दिनेश कुमार को भारत स्काउट व गाइड का प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।

जोधपुर संभाग के एएसओसी छतरसिंह पीडियार ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के दो रोवर दिनेश कुमार एवं यतीन वर्मा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जैन, नेशनल चीफ कमिश्नर डॉ के के खंडेलवाल, निदेशक दर्शना पावस्कर, कार्यकारी निदेशक अमर बी छेत्री, रूपिंदर बरार, युवा एवं खेल मंत्रालय के सेक्रेटरी, सभी उपाध्यक्ष, नेशनल हेडक्वार्टर के अधिकारी, टॉप 16 अचीवर्स तथा 22 राज्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के ग्रुप लीडर डॉ. शंकरलाल नामा एवं जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ ने बताया कि रोवर दिनेश कुमार स्काउटिंग में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के 44वें विज्ञान संकाय रोवर क्रू से जुड़े हुए तथा स्काउटिंग गतिविधियों में विश्वविधालय का प्रतिनिधित्व किया है।

प्रतिष्ठित राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए चयन होने पर डिविजन मुख्यालय, जोधपुर के एएसओसी छतर सिंह पीड़ीयार, सीओ।गाइड डिंपल दवे, सचिव डॉ बी एल जाखड़, रोवर लीडर डॉ. रामप्रकाश सारण, रोवर्स लक्ष्मण सिंह, अशोक पंचाल, राहुल सिनवाडीया, पुष्पेन्द्र बैरवा, रमेश कुमार, किरताराम, दीनदयाल, लोकेश नामा, महेश पंवार, कृष्णा राजपुरोहित, साक्षी तंवर सभी रोवर रेंजर स्काउट गाइड, बाड़मेर जिले के उसके गांव व आसपास के मित्रों सहित परिवार जनों ने बधाई दी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top