
रांची, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । सामाजिक सरोकार से जुड़ी अंतराष्ट्रीय संस्था राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज सर्कल इंडिया ने रांची समारीटन राउंडटेबल 244 और लेडीज सर्कल से संचालित हटिया स्थित हजाम में पारसनाथ पब्लिक स्कूल, लाइब्रेरी ब्लॉक एवं कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया।
इसके लिए पैराडाइस संस्था ने सात कम्प्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरण प्रदान किए।
मौके पर आलोक पोद्दार ने कम्प्यूटर लैब की स्थापना में अहम भूमिका निभायी। यह जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन, प्रीति सराफ, आरटीआई वीक कन्वेनर रितेश गुप्ता ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।
संस्था के अध्यक्ष आकाश खोसला ने बताया कि सर्कल इंडिया संस्था, युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है। उन्होंने बताया कि राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम रांची और खूंटी में 12 क्लासरूम एवं दो टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है। इस स्कूल में सैकड़ो छात्र निशुल्क या अत्यंत निम्न शुल्क में शिक्षा प्राप्त करते हैं।
मौके पर राउंडटेबल 244 के चेयरमेन आकाश खोसला, लेडीस सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला, मनीष जैन, हर्षा जैन, स्कूल की प्रिंसिपल राजू कुमार, अविनाश जैन सहित अन्य मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar