Jharkhand

अंतर्राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर रोटी बैंक ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

तिरंगा यात्रा निकालते रोटी बैंक सदस्य व अन्य

दुमका, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रोटी बैंक, दुमका के तत्वावधान में मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सह‌ रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार ने किया। तिरंगा यात्रा सिदो-कान्हू चौक से रवाना हुई। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिरसा मुंडा चौक तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारे लगाए।

कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज, बैंड बाजे और देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। यात्रा के दौरान शहर के सभी प्रमुख ऐतिहासिक और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इनमें सिदो कान्हू मुर्मू, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर कुंवर सिंह, तिलका मांझी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ भीमराव आंबेडकर और अंत में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा शामिल रही।

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं का कर्तव्य है कि वे देश की एकता, अखंडता और विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अंकित सिंह, डॉ, श्वेता स्वराज, शिक्षक सौरभ दास, अंकित कुमार गुप्ता, डॉ अभिषेक, डॉ शमीम अंसारी, राजेंद्र प्रसाद साह, रिंकू बक्शी, अंजना भवानिया, अजीत कुमार, कार्मिला करकट्टा, गोविंदा, वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर अजय कुमार दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Most Popular

To Top