West Bengal

बर्दवान में सड़क हादसा, 5 घायल

पश्चिम बर्दवान, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बर्दवान जिले के रथतला इलाके में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टोटो और तेज़ रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिसे कोलकाता रेफर किया गया है।

सुबह रथतला इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टोटो जा रहा था। उसी समय कोलकातामुखी तेज़ रफ्तार चारपहिया वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और टोटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री सड़क पर जा गिरे।

ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ घायलों को तुरंत बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक घायल की स्थिति बिगड़ने पर उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज बर्दवान मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है।

घटना के बाद तेज़ रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, कानून के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोटो चलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। फिर भी टोटो कैसे राजमार्ग पर पहुंचा, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top