
पटना, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार काे दूसरी सूची आपने बागी नेताओं की जारी की है और उन्हें निष्काषित कर दिया है।
इससे पहले राजद ने 27 अक्टूबर को 27 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला था। इन नेताओं पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल होने का आरोप था और आज 29 अक्टूबर को 10 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता राजद ने दिखाया है। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए 6 साल के लिए इन सभी को निष्कासित किया गया है।
राजद से निकाले गए नेताओं में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। राजद ने यह कदम पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
ये है सूची
1. फतेह बहादुर सिंह, विधायक डेहरी
2. सतीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, बिहार नालंदा
3. मो. सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां बिहार शरीफ
4. मो. गुलाम जिलानी वारसी, पूर्व विधायक कांटी
5. मो. रियाजुल हक राजू, पूर्व विधायक गोपालगंज
6. अमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव, राजद, बिहार पूर्णियां
7. विरेन्द्र कुमार शर्मा, क्रियाशील सदस्य सिंहेश्वर
8. ई. प्रणव प्रकाश, क्रियाशील सदस्य मधेपुरा
9. जिप्सा आनंद, प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य भोजपुर
10. राजीव रंजन उर्फ पिंकू, राजद नेता, क्रियाशील सदस्य भोजपुर
—————
(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी