Bihar

पूर्वी चंपारण जिले के सभी अंचलो में शुरू हुआ राजस्व महाअभियान

रैयतो के बीच प्रपत्र वितरण करते अपर समाहर्ता

पूर्वी चंपारण,16 अगस्त (Udaipur Kiran) । भूमि से जुड़े मामलो को सुलझाकर रैयतो को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी अंचलो के राजस्व ग्राम में राजस्व महा अभियान की शुरुआत की गई।

यह अभियान आगामी 20 सितंबर तक जारी चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्धारा प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियो ने विभिन्न अंचलो मे चल रहे कार्यों का जायजा लिया।इस दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) मुकेश कुमार सिन्हा तुरकौलिया अंचल के शंकर सरैया, माधोपुर मधुमालत और तुरकौलिया पूर्वी का दौरा कर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया।इस क्रम में उन्होने राजस्व महा अभियान के तहत रैयतों के बीच जमाबंदी पंजी और इंडेक्स का भी वितरण किया,साथ ही रैयतों को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए राजस्व विभाग के इस पहल का विशेष लाभ उठाने को लेकर जागरूक किया।

मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के दौरान पताही अंचल में निरीक्षण के लिए पहुंचे निदेशक, डीआरडीए, डॉ. कुंदन ने कुछ कर्मचारियो को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाया। जिसके बाद डॉ. कुंदन ने पताही अंचलाधिकारी नाजीन अकरम को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है,वही सर्वेक्षण अमीन के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व महाअभियान में बाधाएं उत्पन्न होता दिख रहा है।इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारी को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है ताकि अभियान बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top