Uttrakhand

पौड़ी में जिपं उपाध्यक्ष पर चौंका सकता है परिणाम

पौड़ी गढ़वाल, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा का प्रत्याशी की तय मानी जा रही है। जबकि उपाध्यक्ष के पद परिणाम चौंकाने वाला आ सकता है। अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से महेंद्र राणा, कांग्रेस से चंद्रभानु जबकि निर्दलीय के रूप में आरती नेगी और नीलम कुमार ने ताल ठोंकी है।

ऐसे में चार प्रत्या​शियों के नामांकन करने से उपाध्यक्ष पद पर पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आर रहे हैं। लेकिन क्रास वोटिंग होने पर भाजपा के लिए झटका हो सकता है। इसके भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि भाजपा के दावे के अनुसार उनके पास 28 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन हैं।

इन प्रत्या​शियों में से नीलम कुमार पृष्ठभूमि के जुड़ रहे है, जोकि सीधे तौर भाजपा प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं आरती नेगी के समर्थन में भी कुछ जिला पंचायत सदस्यों को साथ है। कांग्रेस भी उपाध्यक्ष पद पर जोर जोड़ करने में लगी है।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top