Chhattisgarh

उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को सौंपा मार्मिक पत्र, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए

भाजपा प्रदेश लोकसभा प्रभारी ने उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को सौंपा मार्मिक पत्र

कोरबा, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश लोकसभा प्रभारी मोदी मित्र मो. न्याज नूर आरबी ने आज रव‍िवार को उप मुख्यमंत्री और कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को कोरबा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के मुद्दों पर एक मार्मिक पत्र सौंपा है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरबा जिला आकांक्षी जिलों में शामिल होने के कारण यहां पर विकास की अति आवश्यकता है, लेकिन जिले के अधिकारी और कर्मचारी पिछली भ्रष्टाचारी राज्य सरकार वाली मानसिकता के साथ कार्य करते हुए अपनी जेब भर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिले के दर्जनों ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास पैसा मिल जाने के बाद भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि डॉक्टर गोपाल कंवर द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले सार्वजनिक हो गए हैं।

मो. न्याज नूर आरबी ने दोनों मंत्रियों से अनुरोध किया है कि वे तत्काल उक्त सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए जांच करवा कर सख्त से सख्त कार्रवाई करें और विष्णुदेव साय के सुशासन वाले सरकार की छवि को सुधारें।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top