Uttrakhand

पुण्यतिथि पर विकास पुरूष नारायण दत्त तिवारी का किया स्मरण

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

हरिद्वार, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंती स्व पं. नारायण तिवारी की सातवीं पुण्यतिथि आज भगत सिंह चौक स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में विश्वकल्याण महायज्ञ का आयोजन कर विकसित भारत का सपना साकार करने के संकल्प के रूप में मनाई गयी, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने महायज्ञ में पूर्णाहुति देकर तिवारीजी के सपनों को साकार करने का दृढ निश्चय किया।

संस्था के अध्यक्ष पं. पदम प्रकाश शर्मा ने नेहरू युवा केद्रों के संस्थापक पंडित नारायण दत्त तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि औद्योगिक क्रांति के महानायक पं. नारायण तिवारी ने अपने 93 वर्ष के जीवन काल में हिमालय के तराई क्षेत्र से विकास की यात्रा का शुभारंभ कर उत्तर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में ग्रेटर नोएडा और कानपुर में और उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार के मुखिया के रूप में औद्योगिक क्रांति का जो सूत्रपात किया उसे भारतमाता के सपूत कभी विस्मृत नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने हरिद्वार के यूथ हॉस्टल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि तिवारी जी का हरिद्वार के प्रति विशेष स्नेह था, जिसे यह संस्था अक्षरशः पूर्ण करने का प्रयास कर रही है।

इससे पूर्व यज्ञ के आचार्य पं. आनंद बल्लभ जोशी के निर्देशन में विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें आहुति देने वालों में प्रमुख क्षेत्र संस्था अध्यक्ष पं. पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. चौहान, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव सुखबीर सिंह, अरुण शर्मा, विभोर चौधरी, कमलप्रीत कौर तथा सोनम बिश्नोई सहित सभी शिक्षक-प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर अपने मार्गदर्शक का भावपूर्ण स्मरण किया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top