जम्मू, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । इस दिवाली ने कश्मीर के सेब किसानों के लिए राहत लेकर आई है। बीता मौसम खराब और हाईवे बंद रहने जैसी चुनौतियों से भरा रहा जिससे सेब की पैदावार घट गई और किसानों के आर्थिक नुकसान बढ़ गए। हालांकि हाल ही में सेब की कीमतों में सुधार, विशेषकर पुलवामा के पचर्रा क्षेत्र में किसानों के मनोबल को बढ़ा रहा है।
दिवाली के त्योहार पर बढ़ी मांग ने स्थानीय सेब उद्योग के लिए नई उम्मीद जगाई है। बढ़ती कीमतों के कारण किसान अब अपनी मेहनत का फल देख पा रहे हैं जो कश्मीर के कृषि समुदाय की सहनशीलता और दृढ़ता को दर्शाता है।
इस सुधार से न केवल किसानों की आजीविका को समर्थन मिला है बल्कि यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सेब उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर करता है। दिवाली के इस अवसर पर हमें किसानों की मेहनत और उनके योगदान की सराहना करनी चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता
