West Bengal

शहर में ई-रिक्शा का 30 नवंबर तक पंजीकरण अनिवार्य

सिलीगुड़ी नगर निगम में पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

सिलीगुड़ी, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शहर में बढ़ते ई-रिक्शा (टोटो) को कंट्रोल करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने 30 नवंबर तक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। गुरुवार को मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी नगर निगम में पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह घोषणा किया।

बैठक के बाद मेयर गौतम देव ने पत्रकारों को बताया कि 30 नवंबर तक टोटो का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, टोटो की आवाजाही के लिए विशिष्ट मार्ग और समय सीमा तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार टोटो के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जगह-जगह टोटो की आवाजाही के कारण यातायात जाम की समस्या बढ़ रही है। इसलिए, पंजीकरण, समय सीमा और मार्ग तय करके उपाय किए गए है। ज़रूरत पड़ने पर संख्या भी सीमित की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि इससे शहर में टोटो काफी हद तक नियंत्रण में आ जाएगी।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top