
गुुुुमला, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवच देने और उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष श्रम निबंधन अभियान चलाया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर श्रम विभाग गुमला ने जुलाई से सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में सघन निबंधन और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। जिला श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कुल 4164 श्रमिकों का निबंधन किया गया, जिनमें 1989 निर्माण श्रमिक, 1781 असंगठित श्रमिक और 394 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।
वहीं 2929 नागरिकों को निबंधन से संबंधित जानकारी दी गई।
वहीं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि श्रमिक समाज के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनका सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से आच्छादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रम विभाग ने सभी श्रमिकों से शीघ्र निबंधन कराने की अपील की है ताकि उन्हें मृत्यु और दुर्घटना सहायता, मातृत्व सहायता, कौशल उन्नयन, औजार, साइकिल, सिलाई मशीन, विवाह एवं पेंशन योजनाओं का लाभ मिल सके।
प्रवासी श्रमिकों को दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में 50 हजार से दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। श्रमिक अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र या संबंधित वेबसाइट पर जाकर निबंधन करा सकते हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
