Uttar Pradesh

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मिल्कीपुर,पूरा बाजार में निकाला पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर हुई पुष्प वर्षा

पथ संचलन

अयोध्या, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अयोध्या जिला के विकास खंड पूरा बाजार व मिल्कीपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पूरा बाजार में पथ संचलन बच्चू लाल इंटर कॉलेज से शुरू होकर ब्लॉक मोड होते हुए बच्चू लाल इंटर कालेज तक निकाला गया। मिल्कीपुर में हवाई भवन से बाजार होते हुए हवाई भवन पर समाप्त हुआ।

मिल्कीपुर में सुबह 7 बजे व पूरा बाजार में शाम 3 बजे सभी स्वयंसेवक ग्राउंड पर एकत्रित हुए। इसके बाद तैयारियों के साथ पथ संचलन निकाला गया। कंधे पर डंडा रखकर कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बाजों पर देशभक्ति धुन बजाकर चल रहे थे। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे।

बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमड़े।शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। विजयदशमी पर वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

पूरा बाजार में प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्य और बीते 100 साल में इस लक्ष्य के सापेक्ष सफलता का उल्लेख किया। कहा कि संघ निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। हम अपनी उपलब्धि का जश्न नहीं मानते बल्कि समाज और राष्ट्र की भावी चुनौतियों से पार पाने के लिए अनवरत कार्य में जुटे रहते हैं।

मिल्कीपुर में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संघचालक सदस्य (प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य) ने अपने उद्बोधन में कहा संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देता है। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें।

कार्यक्रम में सह जिला संघचालक राकेश सिंह,जिला कार्यवाह वेद प्रकाश गुप्ता,खंड कार्यवाह आकाश सिंह,विशाल मिश्रा,राजकुमार वर्मा, विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान, सह जिला शारीरिक प्रमुख अभिषेक निर्मल, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top