
रांची, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रांची में बाल्मीकि नगर के इंद्रप्रस्थ बस्ती में रविवार को पथ संचलन आयोजित किया गया,जिसमें सैकड़ो स्वयंसेवक और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
पथ संचलन का शुभारंभ स्वामी प्रणवानंद बिरसा मुंडा छात्रावास से किया गया, जो स्वामी सहजानंद कॉलोनी, बिरला हनुमान मंदिर, रानी बागान होते हुए वापस छात्रावास पहुंचा। पथ संचलन में लोगों को पुष्प वर्षा कर जगह-जगह पर स्वागत किया गया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक आगे आगे भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।
इस अवसर पर छात्रावास के सभागार में संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव राव सदा शिव गोलवलकर, भारत माता और मां दुर्गा के प्रतिरूप को फूल माला से सजाया गया और शस्त्र पूजन किया गया। अंत में संघ के प्रार्थना के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संघ के पूर्व जिला प्रचारक सुशील झा ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में राष्ट्र निर्माण में योगदान, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
पथ संचलन में अशोक कुमार, प्रकाश चंद्र सिन्हा, देवेंद्र शांडिल्य, राजकिशोर प्रसाद, वीरेंद्र ठाकुर, गणेश सिंह, उत्तम साहू, रितेश किशोर, कृष्णा पंडित, धनंजय पाठक, ब्रजकिशोर शर्मा सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल थे।—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
