
रामगढ़, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष रंधीर गुप्ता को बनाया गया है। गुरुवार को पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के पास उनका स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला महासचिव संजय साव, नगर अध्यक्ष बलराम साव, संजीव खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद थे। वहीं रंधीर गुप्ता ने कहा कि वे पिछड़ी जाति के लोगों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। साथ ही समाजिक विकास में भी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारियों के प्रति आभार भी जताया।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
