
रांची, 06 नवंबर (Udaipur Kiran) । रांची जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आठ और नौ नवंबर को 14वीं रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
रांची जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष संतोष प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि यह प्रतियोगिता पुराने झारखंड विधानसभा स्थित जगन्नाथपुर थाना मैदान में होगी। जिला स्तर पर आयोजित इस चैंपियनशिप में रांची जिले के सभी इच्छुक विद्यालय, क्लब या प्रखंड की टीमें भाग ले सकती हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे