Jharkhand

रांची: 14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव गिरफ्तार

आरोपित की तस्वीर

रांची, 23 जून (Udaipur Kiran) । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 14 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मंगला उरांव को गिरफ्तार किया है। डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर रांची पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची मंडल में स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को विशेष टीम और आरपीएफ पोस्ट रांची ने स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। यह कार्रवाई आरपीएफ केस संख्या (192/11) में की गयी।

उक्त वारंटी को उसके निवास स्थान रांची के इचाक स्थित लोटवा से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले 14 वर्षों से फरार था। गिरफ्तारी के बाद वारंटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top