Chhattisgarh

सरकार की किसान हितैषी नीतियों से रामसाय को मिला भरोसे का आधार

सरकार की किसान हितैषी नीतियों से रामसाय को मिला भरोसे का आधार

कोरबा/जांजगीर-चांपा 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीदी का महापर्व सुगमता और पारदर्शिता के साथ मनाया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन की धान खरीद का यह महोत्सव किसानों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया है। जिले के किसान नए उत्साह के साथ धान खरीद केंद्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

खरौद निवासी किसान रामसाय यादव धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केंद्र खरौद पहुंचे। केंद्र में पहुँचते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उनका फूल-माला पहनाकर व श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। किसान रामसाय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार धान खरीदी की व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं बेहतर और अत्यंत सुविधाजनक है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी से एक दिन पूर्व ही उन्होंने तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था। उन्होंने कहा कि पहले टोकन मिलने के लिए सोसायटी में घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, परंतु अब घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

कृषक रामसाय यादव ने लगभग 15 क्विंटल धान विक्रय किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत व्यवस्थित पाया। नमी मापने से लेकर बारदाना उपलब्ध कराने, धान भराई, तौल और पर्ची निर्गत करने तक हर कार्य समयबद्ध और सहज तरीके से पूरा हुआ। किसान रामसाय ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीद सीमा को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इन निर्णयों से खेती अब और आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी